
Alia Ranbir Wedding
Alia Ranbir Wedding: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज एक दूसरे के साथ शादी करने जा रहे हैं। Alia Ranbir Wedding लंबे समय से दोनों की लव स्टोरी को लेकर काफी चर्चाएं हो रही थीं। बीते सालों में दोनों की शादी से जुड़ी खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। Alia Ranbir Wedding वहीं आज बॉलीवुड के ये दोनों दिग्गज कलाकार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। Alia Ranbir Wedding इसी कड़ी में आज हम जानेंगे कि आखिर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की प्रेम कहानी की शुरुआत कहां से हुई और कैसे इनके प्रेम का सफर आज शादी के बंधन में बंधने जा रहा है?
काफी पुरानी है रणबीर और आलिया की प्रेम कहानी
रणबीर और आलिया की प्रेम कहानी की दास्तान काफी पुरानी है। साल 2012 में अपनी पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के आने से पहले ही आलिया ने रणबीर के लिए अपना प्यार जाहिर कर दिया था। इसके अलावा कई बड़े इवेंट और कार्यक्रम में ये दोनों कलाकार अक्सर एक दूसरे के साथ दिखते थे। इस कारण इनकी लव स्टोरी काफी पहले से ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी थी।
नीतू कपूर की चहेती हैं आलिया (Alia Ranbir Wedding)
आलिया भट्ट नीतू कपूर की काफी चहेती हैं। नीतू कपूर ने एक बार कहा था – “मुझे आलिया से बहुत प्यार है। आलिया एक अच्छी इंसान हैं। वो काफी प्यारी है। आलिया और रणबीर एक अच्छी जोड़ी बन सकते हैं। मुझे उनकी शादी का लंबे समय से इंतजार है।” इसके अलावा आलिया ऋषि कपूर के साथ भी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। ऋषि कपूर ने कई मंचों पर आलिया के अभिनय की काफी तारीफ की है।
कॉफी विद करण में जाहिर किया था रणबीर को लेकर अपना प्यार
आलिया ने रणबीर को लेकर अपने प्रेम का जिक्र करण जौहर के मशहूर शो “कॉफी विद करण” में किया था। इस दौरान वो अपनी आने वाली फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” के प्रमोशन को लेकर शो में पहुंची थीं।
Also Read: Oscar 2022: आखिर विल स्मिथ ने कॉमेडियन क्रिस रॉक को क्यों जड़ा थप्पड़? – The Viral Posts
शो में करण जौहर ने उनसे सवाल पूछा था कि “आप अपनी शादी के स्वयंवर में किन तीन लोगों को देखना पसंद करेंगी।” जवाब में आलिया ने रणबीर कपूर, सलमान खान और आदित्य रॉय कपूर का नाम लिया था।
संजय लीला भंसाली के सेट पर हुई थी दोनों की पहली मुलाकात (Alia Ranbir Wedding)
इस बारे में आपको शायद ही पता होगा कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की पहली मुलाकात संजय लीला भंसाली के सेट पर हुई थी। आलिया ने इस बात का जिक्र किया था कि साल 2005 में जब वो फिल्म “ब्लैक” के लिए ऑडिशन दे रही थी। उस दौरान उन्होंने रणबीर कपूर को देखा था। पहली बार देखने के बाद ही आलिया को रणबीर कपूर के ऊपर क्रश आ गया।
आलिया और रणबीर कापूर के अफेयर की किस्से उस वक्त काफी वायरल होने लगे थे। जब दोनों कलाकारों ने फिल्म ब्रह्मास्त्र को साइन किया था। शूटिंग के बाद रणबीर और आलिया एक दूसरे को डेट करने लगे। आज बॉलीवुड के ये दोनों प्यारे कलाकार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
2 thoughts on “Alia Ranbir Wedding: आखिर कैसे शुरू हुई थी रणबीर और आलिया की प्रेम कहानी? बड़ा रोचक है किस्सा”