
Avatar 2 release date
Avatar 2 release Date: जेम्स कैमरून की मास्टरपीस फिल्म अवतार 2 जल्द रिलीज होने जा रही है। दर्शक लंबे समय से अवतार के सीक्वेल का इंतजार कर रहे हैं। उनका ये इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। Avatar 2 release Date अवतार के सीक्वेल की कहानी क्या है इसके बारे में अभी किसी को कुछ पता नहीं है। इससे पहले साल 2009 में अवतार का पहला पार्ट रिलीज हुआ था। इस साइंस फिक्शन फिल्म ने रिलीज होने के बाद कामयाबी के कई नए रिकॉर्ड को स्थापित किया था। इस फिल्म का नाम उस दौरान सबसे महंगी फिल्मों की फेहरिस्त में सबसे ऊपर शुमार था।
Avatar Plot
अवतार फिल्म एक खास तरह के प्लॉट पर अधारित थी। इसमें कुछ मरीन और डॉक्टर एक खास ग्रह के चांद पेंडोरा पर जाते हैं, जहां पर बेशकीमती प्राकृतिक संसाधन हैं। पृथ्वीवासी पेंडोरा को अपना एक उपनिवेश बना लेते हैं। वो एक खास तरह की तकनीक सिंबायोसिस के सहारे पेंडोरा को एक्सप्लोर करने का काम करते हैं। इस दौरान पेंडोरा के मूलनिवासियों के साथ उनका युद्ध हो जाता है।
इस बीच पृथ्वी से पेंडोरा पर गए कुछ डॉक्टर्स भी पेंडोरावासियों के इस विद्रोह में उनके साथ हो जाते हैं और अंत में पृथ्वीवासियों को वापस अपने ग्रह पर जाते हुए दिखाया जाता है। फिल्म का अंत यहीं पर हो जाता है।
Avatar 2 Release Date
ऐसे में अवतार 2 में इसके आगे की कहानी दिखाई जाएगी। इसको लेकर दर्शक काफी उत्सुक हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अवतार 2, 16 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी। ऐसे में दिसंबर का महीना अवतार फिल्म के प्रेमियों के लिए काफी खास होने वाला है।
Avatar 2 Star Cast
अवतार 2 में मिचेल येहो (Michelle yeoh), जो सल्डाना (Zoe Saldana), केट विंसलेट (Kate Winslet) और सैम वर्थिंगटन (Sam Worthington) मुख्य भूमिका में दिखेंगे। फिल्म के लेखक और निर्देशक जेम्स कैमरून हैं।
1 thought on “Avatar 2 Release Date: अवतार 2 का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन रिलीज होगी फिल्म”