Laal Singh Chaddha Release Date

Social Media

Laal Singh Chaddha Release Date: साल 1994 में Tom Hanks की एक मशहूर फिल्म रिलीज हुई थी। मूवी का नाम Forest Gump था। फिल्म में कैनेडी और जॉन्सन के प्रेजीडेंसी कार्यकाल, वियतनाम युद्ध, वाटरगेट स्कैंडल और कई दूसरी ऐतिहासिक घटनाओं को फॉरेस्ट गंप नामक शख्स की जिंदगी के समानांतर बेहद ही रोचक ढंग से दिखाया गया था। ठीक इसी तर्ज पर Aamir Khan की अगली फिल्म Laal Singh Chaddha जल्द ही सिनेमा घरों में रिलीज होने जा रही है।

Lal Singh Chaddha Plot

फिल्म में इंदिरागांधी का कार्यकाल, इमरजेंसी, करगिल युद्ध आदि कई ऐतिहासिक घटनाओं को लाल सिंह चड्ढा की जिंदगी के समानांतर दिखाया जाएगा। ये फिल्म साल 1994 में टॉम हैंक्स की रिलीज हुई फिल्म फॉरेस्ट गंप का क्रिएटिव रिमेक है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर काफी रोचक दिख रहा है। ट्रेलर में आमीर खान शानदार भूमिका में नजर आ रहे हैं।

Also Read: Stranger Things Season 4 Review: पहले से ज्यादा डार्क और रहस्यमयी है स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 4 की कहानी – The Viral Posts

Laal Singh Chaddha Release Date

दुनिया भर में आमीर खान की फिल्मों को चाहने वाले दर्शकों की संख्या काफी अधिक है। ऐसे में उनकी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। उनका ये इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। Laal Singh Chaddha 11 अग्सत 2022 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Laal Singh Chaddha Star Cast

फिल्म में लाल सिंह चड्ढा का मुख्य किरदार Aamir Khan ने निभाया है। इसके अलावा Kareena kapoor और Sanjay Dutt भी फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन Advait Chandan ने किया है।

Also Read: KK Net Worth: एक सिंगिंग कॉन्सर्ट के लिए इतना चार्ज करते थे KK, जानिए कितनी थी Net Worth – The Viral Posts

Laal Singh Chaddha Trailer

ट्रेलर के आधार पर कहें, तो लाल सिंह चड्ढा फिल्म को काफी रचनात्मक ढंग रिमेक किया गया है। आमीर खान की फिल्म में अक्सर कुछ नया देखने को मिलता है। तारे जमीन पर, थ्री इडियट्स और पीके जैसी फिल्मों ने दर्शकों को काफी शानदार मैसेज दिया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अमीर खान की लाल सिंह चड्ढा फिल्म में भी कई नई चीजें देखने को मिलेंगी। फिल्म क्रिटिक्स के मुताबिक ये फिल्म भले ही फॉरेस्ट गंप की रिमेक है, लेकिन भारतीय संदर्भ में ये उससे कई मायनों में रोचक हो सकती है।

2 thoughts on “Laal Singh Chaddha Release Date: Forest Gump से रोचक हो सकती है लाल सिंह चड्ढा, इस दिन होगी रिलीज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.