
Monalisa video Bhojpuri actress Monalisa Hukka Bar Video
Monalisa Video: मशहूर भोजपुरी अदाकारा मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह बॉलीवुड सॉन्ग हुक्का बार पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह हुक्का बार गाने में ठुमका लगा रही हैं। मोनालिसा का यह सिजलिंग अवतार लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
वीडियो देखने के बाद कई लोग उनके डांस की खूब तारीफ कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कई लोग मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। मोनालिसा अक्सर अपने ऑफिशिएल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं।
इस कारण मीडिया में वह हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती हैं। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। मोनालिसा कई भोजपुरी फिल्मों में बतौर अभिनेत्री नजर आ चुकी हैं।
39 साल की यह अदाकारा अपनी खूबसूरत अदाओं के कारण अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती है। आज देश भर में हर कोई उन्हें जानता है। देशभर में उनको चाहने वालों की संख्या काफी अधिक है।
इससे पहले मोनालिसा की कई खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। इससे पहले उनकी एक तस्वीर को कई लोगों ने पसंद किया था, जिसमें वह व्हाइट पोल्का डॉट ड्रेस को कैरी किए हुई थीं।
वहीं उनके इस नए वीडियो की चर्चा देशभर में हो रही है। खबर लिखे जानें तक लाखों लोगों ने उनके इस वीडियो को देख चुके हैं। इसके अलावा 14 हजार से ज्यादा लोगों ने उनके इस वीडियो को पसंद किया है।