
Sunny Leone Biography
Sunny Leone Biography: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सन्नी लियोन को आज कौन नहीं जानता? Sunny Leone Biography अपनी खूबसूरत अदाओं और शानदार अभिनय के दम पर आज ये अदाकारा करोड़ों दिलों पर राज कर रही है। सनी लियोन का असली नाम करनजीत कौर वोहरा है। आखिर वो करनजीत कौर वोहरा से सनी लियोन कैसे बनी आज हम उनके इसी सफर की कहानी को जानेंगे।
सनी लियोन का शुरुआती जीवन
सनी लियोन का जन्म 13 मई 1981 को कनाडा में हुआ था। वो एक पंजाबी सिख परिवार से ताल्लुक रखती थीं। अपने स्कूली दिनों में सनी एक अच्छी एथलीट हुआ करती थीं। अपनी स्कूली शिक्षा को पूरा करने के बाद उनहोंने नर्स बनने का फैसला लिया। इसके बाद उन्होंने इसको लेकर काफी पढ़ाई की। हालांकि, भविष्य ने सनी के लिए कोई दूसरा ही प्रयोजन चुन रखा था।

भारतीय फिल्म जगत में ऐसे रखा कदम
बाद में सनी लियोन एक मशहूर पोर्नस्टार बनीं। हालांकि, साल 2013 में उन्होंने पोर्न इंडस्ट्री को पूरी तरह छोड़ दिया और भारतीय फिल्म जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने रागिनी एमएमएस, मस्तीजादे, राईस, भूमि, वन नाइट स्टैंड, जिस्म 2 जैसी कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया।
रिलयलिटी टीवी शो में भी किया काम
सनी लियोन ने साल 2008 में यूके के एक रियलिटी टीवी शो माई बेयर लेडी: ओपन फॉर बिजनेस में अपनी अदा का जलवा बिखेरा था। यह शो उस दौरान फॉक्स रियलिटी टीवी चैनल पर प्रसारित हुआ करता था।

सनी लियोन साल 2011 में भारत के लोकप्रिय टीवी शो बिग बॉस के सीजन 5 में भी नजर आई थीं। इस रियलिटी शो में सनी की एंट्री वाइल्ड कार्ड के जरिए हुई थी। हालांकि कुछ महीनो बाद वो इस शो से बाहर हो गईं।
इसके अलावा उन्होंने एमटीवी के लोकप्रिय टीवी शो हॉन्टेड वीकेंड्स को हॉस्ट करने का काम किया था। उस दौरान यह शो देश भर में काफी हिट हुआ था। इस शो से सनी लियोन को काफी लोकप्रियता मिली।

डेनियल वेबर के साथ की शादी
साल 2011 में 20 जनवरी के दिन सनी लियोन ने डेनियल वेबर के साथ शादी की। डेनियल वेबर एक मशहूर गीटार वादक हैं। दोनों ने साल 2017 में एक बच्चे को गोद लिया था। इस बच्चे का नाम उन्होंने निशा कोर वेबर रखा था। इसके अलावा साल 2018 में सन्नी लियोन और डेनियल वेबर के सरोगेसी के जरिए दो और बच्चे हुए। दोनों बच्चों का नाम अशोक सिंह वेबर और नोआ सिंह वेबर है।
सनी लियोन नेट वर्थ
बात अगर सन्नी लिओन की नेट वर्थ की जाए, तो उनके पास आज कुल 97 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वो अपनी अधिकतर कमाई विज्ञापनों और फिल्मों के जरिए करती हैं। इसके अलावा सनी के पास कई लग्जीरियस कारें भी मौजूद हैं।
1 thought on “Sunny Leone Biography: कभी नर्स बनने का सपना देखती थीं सनी लियोन, जानिए कैसे बनीं बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा”