
Yash Naveen Kumar Gowda Net worth biography
Yash Naveen Kumar Gowda Net worth biography: आप में से अधिकतर लोगों ने साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ जरूर देखी होगी। फिल्म में यश के जबरदस्त एक्शन सीन्स ने करोड़ों लोगों को उनका दीवाना बना दिया। आज पूरे देश में यह एक्टर काफी पॉपुलर हो गया है। लोग केजीएफ चैप्टर 2 के आने का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। Yash Naveen Kumar Gowda Net worth biography इसी कड़ी में आज हम आपको यश के जीवन की पूरी कहानी के बारे में बताने वाले हैं कि कैसे एक बस ड्राइवर का लड़का साउथ फिल्म का एक बड़ा सुपरस्टार बन गया।
यश की सफलता की कहानी आसान नहीं है। वो आज जिस मुकाम पर हैं। वहां तक पहुंचने में उन्होंने कड़ी मेहनत की है। ऐसे में उनकी सफलता की कहानी हम सब के लिए प्रेरणा है। यश का जन्म कर्नाटक में रहने वाले एक साधरण मिडिल क्लास फैमिली में हुआ था। यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। उन्हें यश नाम थियेटर से मिला। उनके पिता बस ड्राइवर थे।
Yash Biography in Hindi
उनका पूरा बचपन मैसूर में बीता था। उनकी मां एक गृहणी थीं। यश ने अपनी हाईयर एजुकेशन महाजना एजुकेशन सोसाइटी से किया। इसके बाद वो बेनाका ड्रामा ट्रूपे के साथ जुड़ गए। उनके जीवन में एक बड़ा बदलाव तब आया है, जब उन्हें एक्टिंग के लिए रोल 2005 में एक टीवी सीरियल नंदा गोकुला में मिला। इसके बाद यश को कई सारे सीरियल्स में काम मिलने लगा था।
हालांकि, उन्हें तब तक असली पहचान नहीं मिली थी। साल 2010 में आई उनकी कर्मशियल फिल्म Modalasala के बाद यश की सफलता की शुरुआत होती है। इसके बाद उनकी कई फिल्में आईं, जिन्हें दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स द्वारा खूब सराया गया था।
Yash Net Worth
अब हर साल यश की कई फिल्में बैक टू बैक हिट जा रही थीं। इस कारण वे सैंडलवुड का हाईएस्ट पैड एक्टर बन गए। फिल्मों में बस यश का नाम होने के चलते ही कई दर्शक फिल्म देखने चले जाते थे।
इसके बाद साल 2018 में उनकी फिल्म केजीएफ आती है। इस फिल्म ने यश को पूरे देश में लोकप्रिय कर दिया। केजीएफ फिल्म ने सफलता की एक नई कहानी को लिखने का काम किया। इस फिल्म ने कन्नड़ सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का तमगा हासिल किया। फिल्म में यश ने रॉकी के किरदार को निभाया था, जिसे पूरे देश में खूब सराहा गया।
यश ने कन्नड़ अदाकारा राधिका पंडित के साथ शादी की थी। दोनों ने साल 2016 में एक दूसरे के साथ शादी की थी। अब यश की अगली फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 का लोग बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं।
8 thoughts on “Yash Biography: बस चलाने वाले ड्राइवर का लड़का कैसे बना एक सुपरस्टार, जानिए मशहूर अभिनेता यश की कहानी”