
Social Media
How To Check UP Board 10th and 12th Exam Result 2022: उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं परिक्षाओं के बोर्ड रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किए जा सकते हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने राज्य भर में बड़े पैमाने पर 10वीं और 12वीं के बोर्ड परिक्षाओं को आयोजित कराया था। इन परिक्षाओं को देने के बाद छात्र लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। उनका ये इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। किसी भी दिन 10वीं और 12वीं के परिणामों की घोषणा की जा सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो 15 जून के बाद किसी भी दिन बोर्ड परिक्षाओं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि इस साल कुल 47 लाख छात्रों ने बोर्ड परिक्षाओं को दिया था। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप रिजल्ट जारी होने के बाद UP Board 10th and 12th Exam Result को चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं –
How To Check UP Board 10th and 12th Exam Result 2022 in Hindi
10वीं और 12वीं के बोर्ड परिक्षाओं के रिजल्ट को चेक करने के लिए आपको सबसे पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर विजिट करना है।
आपकी स्क्रीन पर होमपेज ओपन हो जाएगा। यहां आपको “UPMSP 10th/12th Result 2022” लिखा दिखाई देगा। आपको इस लिंक पर क्लिक करना है।
नेक्स्ट स्टेप पर आपको अपनी जरूरी डिटेल्स को फिल करके सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
इस प्रोसेस को करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर शो हो जाएगा।
आप यहां से अपने रिजल्ट को डाउनलोड या उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
इसके अलावा आप इन वेबसाइटों upmsp.edu.in, upresults.nic.in, results.upmsp.edu.in पर विजिट करके अपने परिणामों को चेक कर सकते हैं।
आपको इन वेबसाइटों पर विजिट करने के बाद अपना नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, क्लास, कॉलेज कोड आदि जरूरी डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी।