
Social Media
UP Board Result 2022 kab aayega: उत्तर प्रदेश में हाल ही में दिए बोर्ड एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। लंबे समय से 12वीं के क्षात्र बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। उनका ये इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उत्तर प्रदेश की बोर्ड परिक्षाओं के एग्जाम को अगले सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। हालांकि, अब तक उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा परिषद से बोर्ड रिजल्ट के जारी होने को लेकर अब तक कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन नहीं आया है।
UP Board Result 2022 kab aayega
छात्र जिन्होंने हाल ही में बोर्ड एग्जाम को दिया था। वो लंबे समय से इसके परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। उनका ये इंतजार अब खत्म होने वाला है। बोर्ड अगले सप्ताह जल्द ही रिजल्ट जारी कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बोर्ड इंटरमीडियेट रिजल्ट को 9 से लेकर 11 जून के बीच जारी किया जा सकता है।
UP Board Result Date
इस साल उत्तर प्रदेश की बोर्ड परिक्षाओं में कुल 48 लाख से ज्यादा छात्रों ने पेपर दिया है। वहीं रिजल्ट जारी करते समय वेबसाइट के क्रैश होने की संभावना काफी अधिक है। ऐसे में रिजल्ट जारी होने के बाद उसे देखते समय छात्रों और उनके अभिभावकों को कुछ समय के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
1 thought on “UP Board Result 2022: बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी, इस दिन आ सकता है परिणाम”