
Social Media
Funny Jokes: जीवन में हंसना बहुत जरूरी है। Funny Jokes हंसता व्यक्ति सभी लोगों को आकर्षित करने का काम करता है। डॉक्टरों की मानें तो हंसने से व्यक्ति की गंभीर से गंभीर बीमारियां भी जल्द ठीक हो जाती हैं। इसी वजह से डॉक्टर्स सबको दिल खोलकर हंसने की सलाह देते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी।
एक अमेरिकी डॉक्टर भारत आया। बस स्टैंड पर किताब देखते ही उसे दिल का दौरा पड़ गया।
20 रुपये की इस किताब का नाम था…
30 दिन में डॉक्टर कैसे बने।
डाकू – हम घर लूटने आए हैं, मगर बंदूक घर पर भूल आए हैं।
बंटू – कोई बात नहीं, आपलोग शरीफ आदमी लगते हो,
आज घर लूट लो कल आकर बंदूक जरूर दिखा जाना।
लड़की – बादल गरजते हैं तो तेरी याद आती है।
सावन आने से तेरी याद आती है, बारिश की बूंदों से तेरी
याद आती है।
लड़का – पता है… पता है… तेरी छतरी मेरे पास पड़ी है,
लौटा दूंगा चिंता मत कर।
Also Read: Latest Jokes in Hindi: जब संता ने बंता से पूछा बताओ छिपकली दीवार पर क्यों चलती है? – The Viral Posts
शहर की लड़की की शादी गांव में हो गई।
लड़की की सासू मां ने उसे भैंस को घास डालने को बोला।
भैस के मुंह में झाग देखकर लड़की वापस आ गई।
सासू मां बोली क्या हुआ बहू?
लड़की बोली भैस अभी कोलगेट कर रही है मां जी।
पप्पू गप्पू आपस में बात करते हुए…
पप्पू – अगर आपकी तोंद फूल रही है तो घबराइए नहीं।
गप्पू – क्यों?
पप्पू – क्योंकि Airbag हमेशा महंगी गाड़ियों में ही होता है।
पति – तुम मेरी फिल्म में काम करोगी?
पत्नी – पर सीन क्या है?
पति – तुम्हें धीरे धीरे पानी में जाना है।
पत्नी – ओह वाऊ, पर फिल्म का नाम क्या है?
पति – गई भैंस पानी में….
Also Read: Latest Hindi Jokes: जब संता की सास को कुत्ते ने काट लिया…, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले – The Viral Posts
इंटरव्यू लेने वाला – Risk taking capicity कितनी है आपकी?
संता – सर भगवान से अगले जन्म में भी यही बीवी मांगी है।
2 thoughts on “Funny Jokes: जब इंटरव्यूअर ने संता से पूछा – तुम्हारी रिस्क टेकिंग कैपिसिटी कितनी है?”