
Santa Banta Jokes in Hindi
Funny Jokes in Hindi: जीवन में हंसना बहुत जरूरी है। Funny Jokes in Hindi हंसता व्यक्ति सभी लोगों को आकर्षित करने का काम करता है। डॉक्टरों की मानें तो हंसने से व्यक्ति की गंभीर से गंभीर बीमारियां भी जल्द ठीक हो जाती हैं। इसी वजह से डॉक्टर्स सबको दिल खोलकर हंसने की सलाह देते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी।
Funny Jokes in Hindi
बीवी- जी, लड़कों का कॉमनसेंस बिलकुल जीरो होता है।
पति- कैसे?
बीवी- अब देखो ना जेंटस टॉयलेट में लिख कर आएंगे “शालू आई लव यू” अब क्या शालू वहां पढ़ने जाएगी? बेवकूफ लड़के।
पत्नी- अजी सुनते हो दो किलो मटर ले लूं?
पति- हां, ले लो जो ठीक लग रहा है कर लो।
पत्नी- राय नहीं मांग रही आपकी, पूछ रही हूं कि छील लोगे इतने कि कम लूं
चिंटू अपनी मां और पिता के साथ होटल में खाना खाने गया।
वहां, एक आदमी सिगरेट पी रहा था।
चिंटू- भाई साहब, आप सिगरेट बाहर जाकर पिएं।
हमारे माता-पिता हमारे साथ हैं।
आदमी- तो क्या हुआ।
चिंटू- तो क्या, मेरा भी मन हो रहा है पीने का।
Viral Jokes in Hindi
लड़का(फ़ोन पे): हेल्लो तेरा लवर बोल रहा हूं मेरी छम्मक छल्लो
लड़की:- तू चिंटू बोल रहा है क्या ?
लड़का:- अरे वाह मेरा नाम इतनी जल्दी पहचान गयी..
लड़की:- तेरे पापा का नाम बंसीलाल ही हे ना..?
लड़का:- हां, बिलकुल सही..
लड़की:- और तेरे दादा का नाम रामलाल है?
लड़का:- अरे लगता है तू मेरी दीवानी हो गयी है, मेरी पूरी डिटेल रखने लगी है तू..
लड़की:- अबे हरामजादे, मैं तेरी बहन बोल रही हूं, गलती से घर का नंबर लगा दिया है, तूने? तू घर आ फिर बताती हुं तुझे…
राहुल अपने मैनेजर के केबिन में आया
मैनेजर- क्या तुम नहीं जानते कि बिना आज्ञा अंदर आना मना है?
राहुल- इसीलिए तो आज्ञा लेने अन्दर आया हूं…
लड़की- मुझे अमीर लड़के बहुत पसंद हैं।
लड़का- अच्छा…
लड़की- हां…
लड़का- अच्छा तो फिर बाद में बात करता हूं।
थोड़ा हेलीकॉप्टर अंदर कर दूं, बाहर गली में खड़ा है।
2 thoughts on “Funny Jokes in Hindi: जब लड़के ने लड़की से फोन पर कहा हेल्लो तेरा लवर बोल रहा हूं मेरी छम्मक छल्लो…”