
Social Media
Elon Musk Biography in Hindi: दुनिया का सबसे अमीर इंसान कहें, विश्व का सबसे इनोवेटिव व्यक्ति कहें या वर्ल्ड का सबसे विजनरी शख्स। एलन मस्क अपने आप में ही सबकुछ हैं। आज भले दुनिया एलन मस्क को विश्व के सबसे अमीर शख्स के रूप में जानती है। हालांकि, उनके विश्व के सबसे अमीर इंसान बनने तक की कहानी में कई रोचक और रोमांचक प्रसंग शामिल हैं। Elon Musk Biography in Hindi आज भले ही दुनिया की नजर में एलन मस्क एक बड़े मुकाम पर पहुंच चुके हैं। वहीं एलन की खुद की नजर में शायद मुकाम की परिभाषा कुछ और है। उनका विजन धरती वासियों को मंगल पर बसाने का है। उनका लक्ष्य इंसानों को साइबोर्ग बनाना है, ताकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को काउंटर किया जा सके। उनका उद्देश्य धरती पर ग्रीन एनर्जी को प्रमोट करना और ट्रांसपोर्टेशन के क्षेत्र में क्रांति लाना है। इसे और अपने विजन को लेकर एलन घंटों काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम एलन मस्क की जिंदगी में झांकेंगे और जानेंगे कि आखिर वो कौन सी परिस्थितियां और जीवन को देखना का नजरिया था, जिसने एक साधरण से बालक को एलन मस्क बना दिया।
जीवन की शुरुआत (Elon Musk biography in Hindi)
एलन मस्क का जन्म दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया शहर में 28 जून 1971 में हुआ था। एलन बचपन से ही काफी काबिल और उत्सुक छात्र थे। उनके पिता एक इलेक्ट्रिक इंजीनियर व पायलट थे। वहीं उनकी मां डायटीशियन थीं। एलन अपनी शुरुआती पढ़ाई साउथ अफ्रीका में पूरी की। उनका कंप्यूटर में काफी मन लगा रहता था।
छोटी उम्र में बनाया कंप्यूटर प्रोग्राम
छोटी सी उम्र में उन्होंने केवल किताब पढ़कर एक कंप्यूटर प्रोग्राम बना डाला। कंप्यूटर प्रोग्राम से जो उन्होंने गेम बनाया, उसका नाम ब्लास्ट था। इस गेम को उन्होंने एक कंपनी को 500 डॉलर में बेचा।
पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय से हासिल की फिजिक्स में बीए की डिग्री
अपनी शुरुआती पढ़ाई करने के बाद एलन कनाडा चले गए। वहां उन्हें नागरिकता भी मिल गई। पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय से फिजिक्स में बीए की डिग्री हासिल की। इसके अलावा एलन मस्क ने व्हार्टन स्कूल से बिजनेस इकोनॉमी की डिग्री भी ली। हालांकि, 1995 में एलन को इंटरनेट के बारे में पता चला, जिसके बाद उनकी उत्सुकता इस ओर काफी बढ़ गई।
Zip2, Paypal का किया Startup
देखते ही देखते एलन मस्क अपनी काबिलियत के दम पर कई स्टार्टअप्स शुरू करने लगे थे। इस दौरान उन्होंने अपने भाई के साथ मिलकर Zip2 कंपनी की शुरुआत की। इसके बाद साल 1999 में उनकी इस कंपनी को कॉम्पैक ने खरीद लिया। ऐसे में एलन की हिस्सेदारी के हिसाब से उनको 22 मिलियन डॉलर मिले। इसके बाद उन्होंने X.com की शुरुआत की, जो आगे चलकर Paypal बन गई। बाद में एलन की Paypal के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के साथ अनबन हो गई, जिसके चलते उन्होंने अपनी हिस्सेदारी बेच दी।
How Elon Musk Started SpaceX
दो कंपनियों से एलन की जो कमाई हुई थी। उन पैसों से एलन ने एक नई रॉकेट कंपनी को शुरू करने के बारे में सोचा। हालांकि, एलन को रॉकेट के बारे में कुछ खास पता नहीं था। ऐसे में उन्होंने खुद किताबों से पढ़ाई करके रॉकेट साइंस और उसकी डिजाइनिंग के बारे में जाना समझा और SpaceX की शुरुआत की। उनके द्वारा शुरुआत में किए गए 3 लॉन्च पूरी तरह असफल साबित हुए। इतना सब होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और उनका चौथा प्रयास सफल साबित हुआ। आज स्पेस इंडस्ट्री में SpaceX का एक बड़ा नाम है। नासा के एस्ट्रोनॉमर को स्पेस में भेजना हो या स्पेस में लॉजिस्टिक को पहुंचाना हो। इन सब में पहला नाम स्पेसएक्स का ही शुमार होता है। आज स्पेस सेक्टर में एलन मस्क की स्पेसएक्स कंपनी का दबदबा बन चुका है।
How Elon Musk Started Tesla
एलन मस्क केवल स्पेस सेक्टर में ही पहुंच नहीं बना रहे हैं। उनकी एक बड़ी धमक ऑटो इंडस्ट्री में भी है। आज दुनिया में Tesla ऑटो सेक्टर में सबसे मूल्यवान कंपनी है। इस कंपनी की शुरुआत उन्होंने साल 2004 में की थी। Tesla के अलावा एलन मस्क की कई और भी कंपनियां हैं। इनमें Hyperloop, Neuralink, Solarcity, Boring Company, Open AI प्रमुख हैं।
Elon Musk Net Worth
आज एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। उनकी कुल नेटवर्थ आज के समय 224 बिलियन डॉलर है। अगर इसे इंडियन करेंसी में कन्वर्ट किया जाए, तो एलन मस्क के पास कुल 17 लाख 353 करोड़ रुपये की संपत्ति है। आज एलन मस्क के आस पास भी दुनिया का दूसरा कोई अमीर शख्स नहीं है। साल 2021 के जनवरी महीने में एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने थे।
Elon Musk Wife
एलन मस्क के पारिवारिक जीवन की बात करें, तो उनके कुल 7 बच्चे हैं। एलन मस्क ने कई शादियां की। उनकी पहली पत्नी का नाम Justin Wilson था। इसके बाद साल 2008 में दोनों अलग हो गए और एलन ने Talulah Riley के साथ दूसरी शादी की। इसके अलावा एलन ने Amber Heard और Grimes को भी डेट करने का किया है।
7 thoughts on “Elon Musk Biography: किसी सुपर हीरो से कम नहीं हैं Elon Musk, जीते हैं ऐसी ठाठ की जिंदगी”