
Pixabay
International Yoga Day 2022 Theme: हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। International Yoga Day की शुरुआत साल 2015 से हुई थी। इसी साल दुनिया भर में पहली वैश्विक स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था। तब से लेकर अब तक हर साल 21 जून के दिन इस दिन को इंटरनेशनल योगा डे के रूप में मनाया जा रहा है। इस दिवस को मनाए जाने का उद्देश्य दुनिया भर में लोगों को योग के महत्व को जागरुक करना है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 थीम (International Yoga Day 2022 Theme)
साल 2022 के International Yoga Day की Theme Yoga For Humanity (इंसानियत के लिए योगा) है। योगा दिवस 2022 के इस थीम का एलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम 20, मई 2022 के दिन किया था। कोरोना महामारी के दौरान जब मनुष्यता घरों के भीतर कैद हो गई थी। उस दौरान योगा ने लोगों के दुखों को कम करने में एक बड़ी भूमिका निभाई। इसके अलावा कोरोना महामारी के बाद आज जिस तेजी से वैश्विक राजनीति एक नया स्वरूप ले रही है। ऐसे में योगा मानवता को एक करने में एक बड़ी भूमिका निभा सकता है।
योग का महत्व (Importance of Yoga)
योगा का हमारे जीवन में काफी महत्व है। आज की इस भागती दौड़ती जिंदगी में व्यक्ति काफी तनावग्रस्त हो चुका है। तनावग्रस्त होने के कारण उसके शरीर में कई गंभीर बीमारियां जन्म ले रही हैं। ऐसे में योगा के जरिए व्यक्ति इन सभी समस्याओं से निजात पा सकते हैं। योगा करने से हमारे जीवन से तनाव खत्म हो जाता है। इसके अलावा शरीर पर भी इसके कई चमत्कारिक परिणाम देखने को मिलते हैं। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस का उद्देश्य लोगों को इन्हीं सब को लेकर जागरुक करना है।
योगा के फायदे (Benefits of Yoga)
नियमित तौर पर योगा करने से व्यक्ति कई गंभीर से गंभीर बीमारियों को दूर कर सकता है। योगा करने से व्यक्ति तनावग्रस्त जीवन से दूर हो जाता है। ऐसे में उसका मन हमेशा हल्का रहता है। इस कारण व्यक्ति की उत्पादन क्षमता काफी बढ़ जाती है।
योगा के प्रकार (Types of Yoga)
योगा के कई प्रकार होते हैं। वहीं मूल रूप से योग के चार प्रकार होते हैं। इसमें राज योग, कर्म योग, भक्ति योग और ज्ञान योग शामिल हैं। इन चारों मार्गों के जरिए व्यक्ति अपनी अध्यात्मिक उन्नति कर सकता है।
1 thought on “International Yoga Day 2022 Theme: क्यों मनाया जाता है योग दिवस? जानिए Theme और इसका महत्व”