
Social Media
Sidhu Moose Wala Net Worth in Hindi: लोकप्रिय पंजाबी गायक Sidhu Moose Wala की पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर Murder कर दी गई है। मूसेवाला के मरने के बाद उनके फैंस के बीच मातम का माहौल है। उन्हें इस बात पर यकीन नहीं हो रहा कि सिद्धू मूसेवाला उनके बीच नहीं रहे हैं। कुछ समय पहले ही पंजाब की भगवंत मान सरकार ने सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा में कमी की थी। इस घटना के बारे में जो कोई सुन रहा है। उन्हें इस बात पर यकीन नहीं हो रहा। हर कोई इस घटना को सुनने के बाद स्तब्ध है।
Sidhu Moose Wala Death
दुनिया भर में सिद्धू मूसेवाला के करोड़ों चाहने वाले हैं। उनके द्वारा गाए गानों को आज हर कोई पसंद करता है। सिद्धू मूसेवाला ने गाना गाने की शुरुआत साल 2016 में की थी। महज कुछ सालों के भीतर वे अपने द्वारा गाए गानों से काफी लोकप्रिय हो गए। आज दुनिया भर में उनके गानों को चाहने वाले लोगों की संख्या काफी अधिक है। यही नहीं सिद्धू मूसेवाला की गिनती पंजाब के महंगे सिंगरों में भी की जाती थी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उनकी नेटवर्थ के बारे में।
Sidhu Moose Wala Net Worth In Hindi
रिपोर्ट्स की मानें तो पंजाबी सिंगर Sidhu Moose Wala के पास कुल 4 से 5 Million Doller की Net Worth थी। सिद्धू मूसेवाला एक शो के लिए करीब 18 लाख रुपये चार्ज करते थे। सिद्धू के पास कई लग्जरी गाड़ी, आलीशान घर और जमीन जायदाद थी। सिद्धू मूसेवाला पंजाब के मानसा के रहने वाले थे। वहां उनका एक आलीशान घर है। रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धू मूसेवाला ने कनाडा में भी अपना घर खरीद रखा था। सिद्धू मूसेवाला के पास उनके गांव मूंसा में लाखों रुपये की जमीन जायदाद भी थी।
Sidhu Moose Wala Car Collections (Net Worth)
वहीं बात अगर सिद्धू मूसेवाला की कार कलेक्शन्स की करें, तो उनके पास Range Rover, Fortuner, Swift Desire जैसी लग्जरी सेगमेंटर की कारें थीं। इसके अलावा सिद्धू के पास एक Royal Enfield बाइक भी थी।
Sidhu Moose Wala Earning
सिद्धू मूसेवाला की कमाई का एक बड़ा स्त्रोत सिंगिंग था। उनकी गिनती पंजाब के महंगे सिंगरों में की जाती थी। दुनिया भर में उनके गाने काफी हिट होते थे। इसके अलावा उनका जब भी किसी गाने का अल्बम आता। उससे भी सिद्धू की खूब कमाई होती थी। इसके अलावा सिद्धू मूसेवाला का खुद का यूट्यूब चैनल भी था। उनके यूट्यूब चैनल पर 10 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। सिद्धू मूसेवाला Spotify सिंगिंग एप का प्रमोशन भी करते थे। उससे भी उनकी एक बड़ी कमाई थी।
Sidhu Moose Wala Song
आज भले ही सिद्धू मूसेवाला हमारे बीच नहीं रहे। हालांकि, उनके गाने हमेशा हमारे बीच जिंदा रहेंगे। उनके लोकप्रिय गाने (Same beef, Jattiye Ni, The Last Ride, Bloodlust) हमेशा उनकी याद दिलाते रहेंगे।
1 thought on “Sidhu Moose Wala Net Worth: इतनी संपत्ति अपने पीछे छोड़ गए सिद्धू मूसेवाला, जीते थे ऐसी शानदार जिंदगी”