World Environment Day 2022 Images

Pixabay

World Environment Day 2022: हर वर्ष 5 जून के दिन World Environment Day मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस मनाए जाने का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करना है। आज विश्व भर में बड़े पैमाने पर कार्बन उत्सर्जन किया जा रहा है। इसका बुरा असर हमारे वातावरण पर पड़ रहा है। बढ़ते कार्बन उत्सर्जन के कारण पृथ्वी तेजी से गर्म हो रही है। इस कारण अंटार्कटिका ग्लेशियर काफी तेजी से पिघल रहा है। अगर ऐसे ही चलता रहा, तो वह दिन दूर नहीं, जब इंसानों को बड़े बड़े प्राकृतिक अपदाओं का सामना करना पड़ेगा। आज भी हमारे पास समय है। अगर हम आज नहीं सुधरे, तो भविष्य में हमें और हमारी आने वाली नस्लों को गंभीर से गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। इसी वजह से लोगों को इसके प्रति जागरुक करने के लिए हर साल 5 जून के दिन विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। आइए जानते हैं World Environment Day 2022 के बारे में विस्तार से –

World Environment Day 2022 Theme

हर साल 5 जून के दिन मनाए जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस की एक थीम निश्चित की जाती है। इस साल 2022 में मनाए जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “Only on Earth” है। इस साल विश्व पर्यावरण दिवस को स्वीडन होस्ट कर रहा है। इस थीम का फोकस प्रकृति के साथ सतत जोड़ बनाए रखकर जीने को है ( “Living Sustainably in Harmony with Nature”)।

Also Read: Metaverse in Hindi: क्या है मेटावर्स, जहां आप मना सकेंगे वर्चुअल हनीमून? – The Viral Posts

World Environment Day 2022 History

विश्व में पहली बार पर्यावरण दिवस को मनाए जाने की शुरुआत साल 1972 में की गई थी। संयुक्त राष्ट्र संघ ने 5 जून के दिन विश्व पर्यावरण दिवस की बुनियाद रखी थी। इसी वजह से 5 जून के दिन ही विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाने लगा 5 जून 1972 को स्टॉकहोम में पहली बार पर्यावरण सम्मेलन को आयोजित किया गया था।

Also Read: NFT kya hai: क्या है एनएफटी, कैसे करता है ये काम? आसान भाषा में समझें सबकुछ – The Viral Posts

World Environment Day Importance

आज वैश्विक तापवृद्धि काफी तेजी से बढ़ रही है। अगर इसी गति से पृथ्वी का औसत तापमान बढ़ता रहा, तो भविष्य में इंसानों का धरती पर जीना दूभर हो जाएगा। ऐसे में विश्व पर्यावरण दिवस को मनाए जाने का उद्देश्य लोगों को इसी खतरे के प्रति आगाह करना है।

Also Read: 2022 Government Holiday लिस्ट: 2022 को इन तारीख पर रहेगा बैंक हॉलिडे – 2022 Government Holiday list – Government Holidays in 2022, Public Holidays & Bank Holidays in India 2022 (newsstate24.com)

1 thought on “World Environment Day 2022: जानिए विश्व पर्यावरण दिवस की Theme, इतिहास और महत्व क्या है?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.