
Akshaya Tritiya 2022 Date Akshaya Tritiya Kab hai
Akshaya Tritiya 2022 Date Akshaya Tritiya kab hai: अक्षय तृतीया का हिंदू धर्म शास्त्रों में पौराणिक और धार्मिक मान्यता है। अक्षय तृतीया को वैशाख के महीने में शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि को मनाया जाता है। Akshaya Tritiya 2022 Date इस धार्मिक त्योहार का संबंध पुण्य प्राप्ति से जोड़ कर देखा जाता है। इसके अलावा देश के कई स्थानों पर अक्षय तृतीया को आखातीज के नाम से मनाया जाता हैं। पौराणिक धर्मशास्त्रों की मानें तो अक्षय तृतीया के दिन ही भगवान परशुराम का जन्म हुआ था। इसी वजह से अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम की पूजा की जाती है। हमारे धर्मशास्त्रों में परशुराम को भगवान विष्णु का छठा अवतार बताया गया है। ऐसे में अक्षय तृतीया के एक विशेष महत्व हमारे धर्मशास्त्रों में है।
अक्षय तृतीया कब है Akshaya Tritiya Kab hai
अक्षय तृतीय 3 मई 2022 मंगलवार के दिन है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन किए गए पुण्य कामों का जीवन में अच्छा फल प्राप्त होता है। अगर आप किसी अच्छे कार्य करने की योजना बना रहे हैं और उसका कोई शुभ मुहूर्त नहीं निकल रहा है। ऐसे में आप उसे अक्षय तृतीया के दिन कर सकते हैं। इसे काफी शुभ माना गया है। विवाह जैसे मांगलिक कार्य को इस दिन करना काफी शुभ माना जाता है।
अक्षय तृतीय का महत्व (Akshaya Tritiya 2022 Date)
अक्षय तृतीय का एक विशेष महत्व है। इस दिन लोग बड़े पैमाने पर शुभ कार्य करते हैं। हिंदु पुराणों में इस बात का स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि जो लोग इस दिन गंगा में स्नान करते हैं। उनके सारे पाप धुल जाते हैं। इस दिन आपको ब्रह्मांणों को भोज जरूर कराना चाहिए। ऐसा करने पर आपके जीवन में सुख समृद्धि आती है।
अक्षय तृतीया के दिन सोना क्यों खरीदना चाहिए
अक्षय तृतीया के दिन सोने को खरीदना काफी शुभ माना गया है। हिंदु मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से उसका कभी क्षय नहीं होता है। ऐसे में आपके जीवन में सुख और समृद्धि आती है। इसके अलावा मां लक्ष्मी की विशेष कृपा दृष्टि आपके ऊपर पड़ती है। इसी वजह से कई लोग इस दिन सोने की खरीदारी करना पसंद करते हैं।