
Social Media
Buddha Purnima 2022: बुद्ध पूर्णिमा 16 मई, 2022 के दिन है। इसी दिन भगवान बुद्ध को कई सालों की कठिन तपस्या के बाद एक पीपल के वृक्ष के नीचे ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। ज्ञान प्राप्ति के बाद उन्होंने समस्त संसार को अपने ज्ञान से प्रज्ज्वलित करने का काम किया। Buddha Purnima 2022 आज दुनिया भर में करोड़ों लोग बौद्ध धर्म से जुड़े हुए हैं। बूद्ध पूर्णिमा वैशाख पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इसी कड़ी में आज हम आपको भगवान बुद्ध से जुड़े कुछ ऐसे रोचक तथ्य के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके विषय में आप शायद ही जानते होंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में –
Interesting Facts About Gautam Buddha
1 भगवान बुद्ध का जन्म एक महान और प्रतापी राजा के घर पर हुआ था। उन्हें हर प्रकार का सुख और वैभाव प्राप्त था। हालांकि, सत्य के तलाश में उन्होंने ये सभी सुखों का त्याग कर दिया और सच की खोज में निकल गए।
Also Read: Buddha Purnima 2022 Date: कब है बुद्ध पूर्णिमा? जानिए क्या है इस दिन का महत्व – The Viral Posts
2 आप लोगों को शायद ही पता होगा कि गौतम बुद्ध के जन्म के समय एक संत ने ये भविष्यवाणी की थी कि ये लड़का या तो संत बनेगा या महान राजा। ये बालक बड़ा होकर पूरी दुनिया को अपने ज्ञान रूपी प्रकाश से प्रज्ज्वलित करनेगा।
Buddha Purnima 2022
3 भगवान बुद्ध का जन्म, सत्य की प्राप्ति और महापरिनिर्वाण तीनों ही महत्वपूर्ण घटनाएं वैशाख पूर्णिमा के दिन ही हुई थी। इस वजह से इस दिन का एक विशेष महत्व है। इसी वजह से इस दिन को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से मनाया जाता है।
Gautam Buddha Wife Name
4 गौतम बुद्ध का विवाह यशोधरा के साथ हुआ था। योशोधरा के साथ विवाह होने के बाद उनका एक पुत्र भी हुआ। पुत्र का नाम राहुल था।
5 बुद्ध नियमित तौर पर उपवास करके मीलों तक पैदाल चला करते थे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच वो अपने ज्ञान को फैला सकें।