
Social Media
Ganga Dussehra 2022: हिंदू पौराणिक मान्यताओं में गंगा दशहरा का एक विशेष महत्व है। मान्यता है कि ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन हस्त नक्षत्र में मां गंगा पृथ्वी पर आई थीं। इसी वजह से इस पवित्र दिन को गंगा दिवस के रूप में हर साल मनाया जाता है। इस दिन का विशेष महत्व है। मान्यता कहती है कि अगर इस दिन श्रद्धापूर्वक ढंग से कुछ काम किए जाएं, तो भक्त पर मां गंगा की विशेष कृपा बरसती है। यहीं नहीं भक्तों के सभी दुख दूर भी हो जाते हैं।
Ganga Dussehra 2022 Importance
गंगा दशहरा के दिन अगर आप गंगा नदि में स्नान करते हैं, तो ऐसा करने पर आपके सभी दुख दूर हो जाते हैं। जीवन में शांति आती है। इस दिन गंगा स्नान करने के बाद भक्त को रिद्धि-सिद्धि की प्राप्ति होती है। उसके सभी रुके काम बनने लगते हैं। जीवन में हर्षोल्लास का संचार होता है। इसके अलावा व्यक्ति के सभी पापों का भी क्षय हो जाता है।
Ganga Dussehra 2022 Puja Vidhi
गंगा स्नान करने के अलावा व्यक्ति को गंगा दशहरा के दिन दान पुण्य का भी काम करना चाहिए। इस दशमी तिथि के दिन आपको दस चीजों का दान करना चाहिए। इसके अलावा आप जिन चीजों की पूजा कर रहे हैं, उनकी संख्या भी दस होनी चाहिए। इसके अलावा गंगा दशहरा के दिन भक्तों को गंगा नदि में नहाते वक्त दस डुबकी लगानी चाहिए। इस गंगा नदि में भक्तों को द्वीप दान भी करना चाहिए।
Ganga Dussehra Festival
ऐसा करने पर मां गंगा अपने भक्तों पर काफी खुश हो जाती हैं और उन पर अपनी विशेष कृपा बरसाती हैं। ऐसे में भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। इसके अलावा भक्तों के जीवन का उद्धार भी हो जाता है।
2 thoughts on “Ganga Dussehra 2022: जानिए गंगा दशहरा का महत्व, गंगाजी में स्नान करने पर बरसती है भक्तों पर माता की विशेष कृपा”