Presidential Election 2022 How president is elected in India

Social Media

Presidential Election 2022: चुनाव आयोग ने देश के 16वें राष्ट्रपति चुनाव का एलान कर दिया है। राष्ट्रपति पद का ये चुनाव 18 जुलाई के दिन होगा। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 15 जून को अधिसूचना जारी की जाएगी। वहीं 29 जून को इसके लिए नामांकन होगा। वहीं 18 जुलाई के दिन मतदान के बाद 21 जुलाई के दिन मतगणना की जाएगी। उसके बाद देश के 16वें राष्ट्रपति का एलान कर दिया जाएगा। वर्तमान में देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हैं। ऐसे में आप लोगों को ये पता होना चाहिए कि देश में राष्ट्रपति का चुनाव आखिर होता है कैसे है? आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं –

Electoral College Formula

राष्ट्रपति पद का चुनाव इलेक्टोरल कॉलेज फॉर्मूले से किया जाता है। इस चुनाव में निर्वाचन मंडल के सदस्य शामिल होते हैं। इसमें राज्य सभा, लोक सभा, दिल्ली और पुद्दूचेरी (केंद्र शासित प्रदेश) में निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं। चुनाव आयोग की मानें तो लोकसभा 543 + राज्यसभा 233 + राज्य की विधानसभाओं के 4120 = 4896 मतदाताओं के जोड़ से बना है।

Also Read: New Technology in Hindi: भविष्य में आने वाली ये तकनीकें बदल देंगी दुनिया की तस्वीर – The Viral Posts

इलेक्टोरल कॉलेज की वैल्यू 10,86,431 वोट है। इसमें मतदाता (एमपी/एमएलए) के वोट का वैल्यू पहले से ही तय किया गया होता है। एक एमपी के वोट का वैल्यू 700 है। वहीं एक विधायक (एमएलए) के वोट का वैल्यू उसके राज्य की जनसंख्या के आधार पर तय किया जाता है। इसके बाद राष्ट्रपति चुनाव के दौरान सभी सांसद राज्यसभा और लोकसभा में वोट करते हैं।

Presidential Election 2022

वहीं निर्वाचित विधायक अपने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभाओं में मतदान करते हैं। ये वोट वो मतपत्र द्वारा करते हैं। सांसदों को एक खास तरह का हरे रंग का मतपत्र दिया जाता है। वहीं बात अगर विधायकों की करें, तो उन्हें गुलाबी रंग का मतपत्र मिलता है। इसके बाद मतदारा MP/MLA वरियता के अनुसार सभी राष्ट्रपति पद के लिए नामांकित उम्मीदवार का चयन करते हैं।

Also Read: UP Board 10th and 12th Result 2022: किसी भी वक्त जारी हो सकते हैं UP Board Result, छात्र ऐसे करें चेक – The Viral Posts

How president is elected in India in Hindi

मतगणना के बाद उस उम्मीदवार को राष्ट्रपति पद के लिए विजय घोषित नहीं किया जाता है, जिसे सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। बल्कि उस उम्मीदवार को विजय घोषित किया जाता है, जिसे एक निश्चित कोटे से ज्यादा मत मिलते हैं। कोटे का चयन प्रत्येक उम्मीदवार द्वारा डाले गए वोट को जोड़कर जो योग बनता है, उसे 2 से विभाजित किया जाता है। इसके बाद भागफल में 1 जोड़ा जाता है। इसी प्रक्रिया द्वारा कोटा तय होता है। राष्ट्रपति पद के लिए जो उम्मीदवार एक तय कोटे से ज्यादा वोट पा जाता है। उसे ही विजेता घोषित किया जाता है।

Qualification for president of India

देश में केवल वही व्यक्ति राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ सकता है, जो कि भारत का नागरिक है। इसके अलावा उसकी उम्र 35 साल होनी चाहिए।

Also Read: 2022 Government Holiday लिस्ट: 2022 को इन तारीख पर रहेगा बैंक हॉलिडे – 2022 Government Holiday list – Government Holidays in 2022, Public Holidays & Bank Holidays in India 2022 (newsstate24.com)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.