Mysterious Places on Earth in Hindi Secret Aliens Base on Earth

Mysterious Places on Earth in Hindi Secret Aliens Base on Earth

Bermuda Triangle in Hindi: बरमूडा ट्रायंगल बीते कई सालों से रहस्य का विषय बना हुआ है। लंबे समय से लोग इस रहस्यमयी जगह को लेकर कई दावे करते आ रहे हैं। कई लोगों की मानें तो बरमूडा ट्रायंगल कुछ और नहीं बल्कि एलियंस का बेस है। Bermuda Triangle in Hindi हालांकि, उनके इन दावों में कितनी हकीकत है और कितना फसाना ये कोई नहीं जान पाया है। आज हम इसी रहस्य से पर्दा उठाने वाले हैं। इसके अलावा हम यह भी जानेंगे कि क्या सच में बरमूडा ट्रायंगल एलियंस का बेस है या ये महज एक कोल कपोल बाते हैं।

Bermuda Triangle in Hindi

बरमूडा ट्रायंगल एक रहस्यमयी जगह है, जहां पर जहाज, विमान और एयरक्राफ्ट रहस्यमयी ढंग से गायब हो जाते हैं। यह जगह उत्तर अटलांटिक महासागर में स्थित है। यह एक त्रिभुज के आकार का क्षेत्र है। इस कारण इसे डेविल ट्रायंगल के नाम से भी जाना जाता है। इस क्षेत्र में रहस्यमयी ढंग से गायब होने वाले जहाजों और एयरक्राफ्ट के सैकड़ों मामले रिकॉर्ड हो चुके हैं।

Also Read: Area 51 in Hindi: क्या है एरिया 51 का रहस्य, जहां पर एलियंस होने का किया जाता है दावा – The Viral Posts

Bermuda Triangle Alien Base

कई कॉन्सपिरेसी थ्योरिस्ट की मानें तो यह जगह एक एलियंस का बेस हैं। उनका कहना है कि इस जगह पर एलियंस रहते हैं। इसी वजह से यहां पर कई रहस्यमयी घटनाएं होती हैं। आइए जानते हैं इन दावों में कितनी हकीकत है?

बरमूडा ट्रायंगल का सर्वप्रथम जिक्र 1492 में महान एक्सप्लोरर क्रिस्टोफर कोलंबस के साथ घटित हुई रहस्यमयी घटना में होता है। क्रिस्टोफर कोलंबस की मानें तो उन्होंने उस दौरान एक रहस्यमयी लाइट को देखा था, जो सीधे आकर महासागर में गिर गई। इस दौरान उनका दिशा सूचक यंत्र भी खराब हो गया था।

Aliens in Bermuda Triangle

ऐसे में कॉन्सपिरेसी थ्योरिस्ट के मुताबिक क्रिस्टोफर कोलंबस ने उस दौरान जो लाइट देखी थी। वह एक एलियन शिप था। उसके भीतर एलियंस थे, जो बरमूडा ट्रायंगल में स्थित अपने बेस में जा रहे थे।

Mystery of Bermuda Triangle in Hindi

इसके अलावा भी समय समय पर बरमूडा ट्रायंगल पर रहस्यमयी लाइटों को देखे जाने का दावा होता रहा है। बरमूडा ट्रायंगल के क्षेत्र में देखे जाने वाली ये लाइटें एक खास तरह के वॉर्टेक्स के आकार की होती हैं। ऐसे में कई लोग तो ये भी कहते हैं कि इन लाइटों से दूसरे डायमेंशन में दाखिल हुआ जा सकता है।

Also Read: Scary Paranormal Facts: आखिर भूत प्रेत रात के समय ही क्यों दिखाई देते हैं? जानिए क्या है रहस्य – The Viral Posts

इस तरह के कई दावे समय समय पर बरमूडा ट्रायंगल को लेकर होते रहे हैं। हालांकि, इन दावों के रहस्य से अब तक पर्दा नहीं उठ पाया है। बरमूडा ट्रायंगल को लेकर कई साइंटिफिक एक्सपलानेशन भी हैं। हालांकि, अभी तक इस रहस्यमयी जगह को लेकर कोई ठोस उत्तर किसी के सामने नहीं आया है।

5 thoughts on “Bermuda Triangle in Hindi: सदियों से रहस्य बना हुआ है बरमूडा ट्रायंगल, एलियंस के बेस होने का किया जाता है दावा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.