
Pixabay
Dark Matter in Hindi: वाल्ट डिज्नी ने कहा था “हम हमेशा आगे बढ़ते रहते हैं, रहस्यों के नए दरवाजों को खोलते हैं, नई चीजों को करते हैं क्योंकि हम उत्सुक हैं और उत्सुकता हमेशा हमें नए रास्तों की ओर लेकर जाती है।” इंसानों की उत्सुकता और नई चीजों को जानने की प्रबल आतुरता के चलते ही विकसित सभ्याताओं ने जन्म लिया। आज हमारी सभ्यता उस मुकाम पर पहुंच चुकी है, जहां हमारे रोवर्स करोड़ों किलोमीटर दूर स्थित ग्रहों और उनके उपग्रहों की सतह पर भ्रमण कर रहे हैं। Dark Matter in Hindi हमारे टेलीस्कोप अरबों प्रकाश वर्ष से सफर करके आ रही लाइट को डिटेक्ट कर पा रहे हैं। यही नहीं हमने तकनीक और गणित की आंखों से लंबे समय से रहस्य बने ब्लैक होल को भी देखने में समर्थता हासिल कर ली है।
Dark Matter in Hindi
इस अनंत असीमित ब्रह्मांड के रहस्यों से पर्दा उठाने की खोजबीन में हमें एक ऐसे रहस्य के बारे में पता चला, जिसने विज्ञान जगत को सख्ते में डाल दिया। हब्बल टेलीस्कोप की आंखें रोज की तरह ही ब्रह्मांड के ओर छोर पर नजरें गड़ाए हुई थीं। इस दौरान उसने कुछ ऐसा पाया, जो आगे आने वाले समय में हमारी ब्रह्मांड को लेकर पुरानी समझ को तोड़ने वाला था। ये रहस्य था डार्क मैटर और डार्क एनर्जी का। हब्बल टेलीस्कोप से जो डाटा मिला, उसमें पता चला कि हमारे ब्रह्मांड का 95 प्रतिशत हिस्सा इन्हीं दोनों रहस्यमयी पदार्थों से मिलकर बना है।
हब्बल टेलीस्कोप से डार्क मैटर और डार्क एनर्जी के बारे में चला पता
ऐसे में हब्बल से आए इस डाटा का बारीकी से अध्ययन किया गया। रिसर्च में पता चला कि आज हमारा ब्रह्मांड जिस स्थिरता और व्यवस्थित ढंग से काम कर रहा है। उसके पीछे की वजह डार्क मैटर है। वहीं जिस तेजी से हमारा ब्रह्मांड फैल रहा है और उसके भीतर की आकाशगंगाएं एक दूसरे से दूर जा रही हैं, उसके पीछे की वजह डार्क एनर्जी है। गजब का संयोग है सालों पहले एडविन हब्बल ने ही दुनिया को यूनीवर्स के थ्योरी ऑफ एक्सपेंशन के बारे में बताया था। वहीं सालों बाद उन्हीं के नाम के एक टेलीस्कोप ने उस रहस्य से पर्दा उठाने का काम किया, जिस पदार्थ के चलते इस ब्रह्मांड की फैलने की गति में लगातार वृद्धि हो रही है।
Also Read: Metaverse in Hindi: क्या है मेटावर्स, जहां आप मना सकेंगे वर्चुअल हनीमून? – The Viral Posts
डार्क मैटर और डार्क एनर्जी आज भी बने हैं रहस्य
हालांकि, डार्क मैटर और डार्क एनर्जी आज भी कौतुहल का विषय बने हुए हैं। इनके बारे में हमारे पास अब तक कोई विकसित समझ नहीं है। ये दोनों ही पदार्थ प्रकाश का परावर्तन नहीं करते। इसके अलावा इनका द्रव्यमान भी काफी कम है। इनका द्रव्यमान इतना ज्यादा कम है कि हम भविष्य में विकसित होने वाली हाईटेक से हाईटेक दूरबीन से भी इनके बारे में पता नहीं लगा सकते हैं। हालांकि, इनका असर ब्रह्मांड में है और उस असर से हमें इनके होने के बारे में पता चलता है।
1 thought on “Dark Matter in Hindi: क्या है Dark Matter और Dark Energy, जिनके रहस्य से अब तक नहीं उठ पाया है पर्दा”