Global Warming can cause next pandemic

Global Warming can cause next pandemic

Global Warming can cause next pandemic in world if Antarctica’s Glacier melt. Global Warming का प्रभाव दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बढ़ते कार्बन उत्सर्जन ने इंसानों के समक्ष नई चुनौतियों को खड़ा कर दिया है। बीते कुछ सालों से Antarctica का Glacier काफी तेजी से Melt हो रहा है। ऐसे में बर्फ पिघलने से इंसानों को आने वाले समय में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंटार्कटिका की बर्फ के नीचे ऐसे कई खतरनाक वायरस छिपे हुए हैं, जो अगर सक्रिय हो जाएं तो पूरे इंसानी वजूद के लिए खतरा हो सकते हैं।

Also Read: Tina Dabi Husband: जानिए कौन हैं प्रदीप गंवाडे, जिन्हें टीना डाबी दे बैठी हैं अपना दिल – The Viral Posts

कोरोना महामारी के दंश से अब तक दुनिया उबर नहीं पाई है। कई देशों में अभी भी कोरोना वायरस का आतंक फैला हुआ है। ऐसे में अगर ग्लोबल वार्मिंग के चलते अंटार्कटिका की बर्फ अगर पिघलती है, तो इससे बर्फ में दबे वायरस दोबारा से सक्रिय हो सकते हैं।

अगर ये वायरस सक्रिय होते हैं और उनका संक्रमण पृथ्वी पर फैलता है, तो ये पूरी इंसानी सभ्यता के लिए एक बड़ा खतरा साबित होगा। इससे करोड़ों लोगों की जानें जा सकती हैं। इसके अलावा पूरी वैश्विक अर्थव्यवस्था महामारी के प्रभाव में आकर चौपट हो सकती है।

Also Read: Trivia: भारत में मोबाइल नंबर 9,8,7 और 6 से ही क्यों शुरू होते हैं? – The Viral Posts

ऐसे में अभी भी वक्त है। इंसानों को ग्लोबव वार्मिंग के संभावित खतरों को देखते हुए संभलने की जरूरत है। अगर इंसान अभी भी कार्बन उत्सर्जन को जारी रखता है, तो इससे आने वाला हमारा भविष्य एक गहरे अंधकार में जा सकता है।

इंसानों को अब अक्षय ऊर्जा की ओर शिफ्ट होने की जरूरत है। इसके अलावा अपने स्तर पर भी इंसानों को ग्लोबल वार्मिंग रोकने के लिए कई ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि बढ़ते कार्बन उत्सर्जन को रोका जा सके।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.