
Most Haunted Places In India
Most Haunted Places In India आज हम आपको भारत की पांच सबसे डरावनी जगहों के बारे में बताने वाले हैं। इन जगहों के बारे में जानने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। Most Haunted Places In India इन भूतिया जगहों के आस पास भी भटकना किसी को पसंद नहीं है। अक्सर इन जगहों को लेकर कई रहस्यमयी और डरावने प्रसंग समय समय पर सामने निकलकर आते रहते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं भारत की पांच सबसे डरावनी जगहों के बारे में – bhangarh ka kila
भानगढ़ का किला (राजस्थान) Bhangarh ka kila
राजस्थान के भानगढ़ किले का नाम भारत की सबसे भूतिया जगहों में शुमार होता है। ये भारत की सबसे हॉन्टेड जगहों में से एक है। अंधेरा होने के बाद इस जगह के आस पास कोई नहीं भटकता है। इसको लेकर एक खास चेतावनी भी यहां जारी की गई है।[
डुमास बीच (गुजरात) Most Haunted Places In India
गुजरात का डुमास बीच हॉन्टेड जगहों की फेहरिस्त में सबसे ऊपर शुमार होता है। इस बीच पर जैसे ही रात का साया गहरा होता है। वैसे ही रहस्यमयी और भूतिया गतिविधयां यहां पर शुरू हो जाती हैं। इसी वजह से रात के समय यहां पर जाने की कोई हिम्मत भी नहीं करता है।
शनिवार वाडा किला (पूणे)
शनिवार वाडा किला पूणे की गिनती भारती की सबसे ज्यादा डरावनी जगहों पर की जाती है। पेशवाओं के शासन काल के दौरान इस जगह पर उनके उत्तराधिकारी के बालक की हत्या कर दी गई थी। वह लड़का पूरे महल में अपनी जान बचाने के लिए इधर से उधर भटकता रहा। उसके बावजूद उसको ढूंढकर मार दिया गया। कई लोगों का दावा है कि आज भी उस बालक के कराहने की आवाज इस महल से आती है।
अग्रसेन की बावड़ी (दिल्ली) Most Haunted Places In India
अग्रेसेन की बावड़ी दिल्ली के कनाट प्लेस में स्थित है। यह जगह काफी डरावनी है। इस वजह से इसकी गिनती भी भारत की मोस्ट हॉन्टेड जगहों में की जाती है। इस बावड़ी को 14वीं शताब्दी में महाराजा अग्रसेन ने बनवाया था।
लोथियन कब्रिस्तान (दिल्ली)
लोथियन कब्रिस्तान दिल्ली में स्थित है। रात के समय इस जगह के आस पास कोई नहीं जाता है। मान्यता है कि लोथियन कब्रिस्तान ब्रिटिश सिपाही निकोलस से शापित है। कहा जाता है कि यहां पर ब्रिटिश सिपाही निकोलस की आत्मा भटकती है। यहां पर कई जीवित व्यक्तियों के गायब होने की खबरें समय समय पर सामने निकलकर आती रही हैं।
1 thought on “Most Haunted Places In India: भारत की वो रहस्यमयी जगहें, जहां रात होने के बाद होती हैं भूतिया घटनाएं”