Mysterious Places on Earth in Hindi Secret Aliens Base on Earth

Mysterious Places on Earth in Hindi Secret Aliens Base on Earth

Mysterious Places on Earth in Hindi Secret Aliens Base on Earth: दुनिया में ऐसी कई रहस्यमयी जगहे हैं, जहां पर एलियंस होने का दावा किया जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको धरती पर मौजूद कुछ ऐसी हैरतअंगेज जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे। इन रहस्यमयी स्थानों को लेकर कई हैरतअंगेज किस्से कहानियां मौजूद हैं। अक्सर अजीबो गरीब घटनाओं के चलते ये जगहें चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं Mysterious Places on Earth के बारे में –

एरिया 51 (Area 51)

एरिया 51 अमेरिका के सैन्य अड्डे का गुप्तनाम है। एरिया 51 जिस जगह पर स्थित है। वह काफी रहस्यमयी स्थान है। यहां पर दूर दूर तक आपको आबादी देखने को नहीं मिलेगी। ये पूरा का पूरा क्षेत्र वीरान है। इस गुप्त स्थान को लेकर अक्सर दावे किए जाते हैं कि यहां पर यूएफओ और एलियंस दिखते हैं। कई लोगों का तो ये तक कहना है कि यहां पर एलियंस के कई राज दफन हैं। अगर उनके ऊपर से पर्दा उठ जाए, तो दुनिया में भूचाल आ जाएगा।

Also Read: Bermuda Triangle in Hindi: सदियों से रहस्य बना हुआ है बरमूडा ट्रायंगल, एलियंस के बेस होने का किया जाता है दावा – The Viral Posts

बरमूडा ट्रायंगल (Bermuda Triangle)

Mysterious Places on Earth in Hindi Secret Aliens Base on Earth
Mysterious Places on Earth in Hindi Secret Aliens Base on Earth

बरमूडा ट्रायंगल एक रहस्यमयी जगह है, जहां पर जहाज, विमान और एयरक्राफ्ट रहस्यमयी ढंग से गायब हो जाते हैं। यह जगह उत्तर अटलांटिक महासागर में स्थित है। यह एक त्रिभुज के आकार का क्षेत्र है। इस कारण इसे डेविल ट्रायंगल के नाम से भी जाना जाता है। इस क्षेत्र में रहस्यमयी ढंग से गायब होने वाले जहाजों और एयरक्राफ्ट के सैकड़ों मामले रिकॉर्ड हो चुके हैं। कई लोगों का दावा है कि यहां पर एलियंस का गुप्त बेस है।

Also Read: Bermuda Triangle in Hindi: सदियों से रहस्य बना हुआ है बरमूडा ट्रायंगल, एलियंस के बेस होने का किया जाता है दावा – The Viral Posts

पोर्टोन डाउन (Porton Down)

इंग्लैंड के विल्टशायर में स्थित पोर्टोन डाउन को प्रथम विश्व युद्ध के दौरान बनाया गया था। उस दौरान इस बेस को बनाने का मुख्य उद्देश्य गैस मास्क तकनीक का विकास करना था। हालांकि, शीतयुद्ध के दौरान इस जगह का इस्तेमाल माइंड कंट्रोल टेकनिक और कई दूसरी रहस्यमयी चीजों के लिए किया जाने लगा। इसके अलावा यहां इंसानों के ऊपर एक्सपेरिमेंट भी किए जाने लगे। इसके बाद कई लोग ये दावा करने लगे कि ये जगह एक सीक्रेट एलियंस बेस है।

मैग्नेटिक हिल, लद्दाख (Magnetic Hill, Ladakh)

मैग्नेटिक हिल भारत के लद्दाख में स्थित है। इस रहस्यमयी जगह पर कार, गेंद, मोटरसाइकल आदि चीजें ढलान पर अपने आप नीचे उतरने की बजाए ऊपर की ओर जाती हैं। विशेषज्ञों की मानें तो ऐसा धरती की मैग्नेटिक फील्ड की वजह से होता है। वहीं कई लोगों का कहना है कि यहां पर एलियंस का बेस है। इस वजह से ऐसा होता है।

2 thoughts on “Mysterious Places on Earth: ये हैं धरती की वो रहस्यमयी जगहें, जहां एलियंस होने का किया जाता है दावा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.