
Secrets of Kailash Parvat
Secrets of Kailash Parvat: भारत के पौराणिक इतिहास में कैलाश पर्वत का एक विशेष महत्व है। प्राचीन मान्यताओं की मानें तो भगवान शंकर यहीं पर रहा करते थे। Secrets of Kailash Parvat भारत के कई धर्म ग्रंथों में कैलाश पर्वत का विशेष जिक्र देखने को मिलता है। आज ये जगह एक तीर्थ स्थल बन चुकी है। हर साल कई श्रद्धालु यहां पर दर्शन करने जाते हैं।
Also Read: Trivia: भारत में मोबाइल नंबर 9,8,7 और 6 से ही क्यों शुरू होते हैं? – The Viral Posts
वहीं दूसरी तरफ ये जगह आज भी कई रहस्यों को अपने भीतर समेटे हुए है, जिनके ऊपर से विज्ञान भी पर्दा नहीं उठा पाया है। इस बात का दावा कई लोग करते हैं कि आज भी भगवान शिव कैलाश पर्वत पर रह रहे हैं। हालांकि, उनको आज तक कोई देख नहीं पाया है।
जानकारी के लिए बता दें कि कैलाश पर्वत की गिनती दुनिया के कठिन पर्वत श्रृंखलाओं में की जाती है। इस पर्वत पर चढ़ना काफी मुश्किल माना गया है। आज तक कोई भी व्यक्ति कैलाश पर्वत पर चढ़ नहीं पाया है। ऐसा नहीं है कि किसी ने इस पर्वत पर चढ़ने की कोशिश न की हो। कई लोगों ने समय सयम पर कैलाश पर्वत पर चढ़ने की कोशिश की, लेकिन पहाड़ के दुर्गम रास्ते के होने की वजह से उस पर चढ़ कोई भी नहीं पाया।
कई वैज्ञानिकों ने इस पर्वत से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर रिसर्च किया और निष्कर्ष में उन्होंने बताया कि यहां पर एक डिवाइन एनर्जी सोर्स है। अक्सर जो लोग कैलाश पर्वत के दर्शन करने के लिए जाते हैं। उनमें से कई लोगों ने दावा किया है कि उन्हें यहां पर रहस्यमयी डमरू और ओम के उच्चारण की आवाज सुनाई देती थी।
हालांकि, उनके इन दावों में कितनी हकीकत है और कितना फसाना? इन बातों के ऊपर से अब तक किसी ने पर्दा नहीं उठा पाया है। इसके अलावा भी समय समय पर कैलाश पर्वत से जुड़े कई रहस्यमयी किस्से सामने निकलकर आते रहते हैं।
2 thoughts on “Secrets of Kailash Parvat: कैलाश पर्वत से आती है डमरू और ओम के उच्चारण की आवाज, जानें क्या है रहस्य”