World Heritage Day 2022 5 Best World Heritage Sites in India

World Heritage Day 2022 5 Best World Heritage Sites in India

World Heritage Day 2022: 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व धरोहर दिवस को मनाए जाने का उद्देश्य लोगों के बीच ऐतिहासिक धरोहरों के प्रति जागरूकता पैदा करना है। वर्तमान समय में यूनेस्को द्वारा तय की गई 40 ऐतिहासिक धरोहरें भारत में हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत की 5 लोकप्रिय ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से –

ताज महल, आगरा

ताज महल की गिनती दुनिया के सात अजूबों में की जाती है। मुगलिया सल्तनत की यह एक ऐतिहासिक धरोहर है। इसका निर्माण 1631 में शाहजहां द्वारा किया गया था। आज पूरी दुनिया से इस जगहों को देखने के लिए हर साल लाखों लोग भारत में आते हैं। साल 1983 में  यूनेस्को ने ताज महल को ऐतिहासिक धरोहर घोषित किया था।

Also Read: Bermuda Triangle in Hindi: सदियों से रहस्य बना हुआ है बरमूडा ट्रायंगल, एलियंस के बेस होने का किया जाता है दावा – The Viral Posts

अजंता की गुफाएं, महाराष्ट्र

साल 1983 में यूनेस्को ने अजंता की गुफाओं को विश्व की ऐतिहासिक धरोहरों में शामिल किया था। ये जगह महाराष्ट्र में स्थित है। ये एक बौद्ध गुफा है। ये जगह रॉक कट आर्किटेक्चर का एक शानदार उदारण है। हर साल हजारों पर्यटक इस ऐतिहासिक धरोहर को देखने के लिए आते हैं।

खजुराहो के मंदिर, मध्य प्रदेश

खजुराहो के मंदिर भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपराओं की गवाही देता हुआ आज भी दिखते हैं। इनका निर्माण चंदेल वंश ने किया था। इन मंदिरों पर चट्टानों की काफी बारीकी से नक्काशी की गई है। मंदिरों पर की गई चट्टानों की नक्काशी अक्सर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी रहती है। इन मंदिरों की गिनती भी यूनेस्को विश्व धरोहरों में की जाती है।  

Also Read: Most Haunted Places In India: भारत की वो रहस्यमयी जगहें, जहां रात होने के बाद होती हैं भूतिया घटनाएं – The Viral Posts

सूर्य मंदिर, ओडिशा

ओडिशा का सूर्य मंदिर भी विश्व धरोहरों की लिस्ट में शामिल है। यह भारत की एक ऐतिहासिक जगह है। यह मंदिर कलिंग शिल्प को दर्शाता है। इसका निर्माण एक रथ के आकार में किया गया है। हर साल सूर्य मंदिर को देखने के लिए कई पर्यटक यहां पर आते हैं।

लाल किला, दिल्ली

दिल्ली के लाल किले की गिनती यूनेस्को विश्व धरोहरों में की जाती है। लाल किला दिल्ली के यमुना नदी के किनारे स्थित है। यह किला मुगलिया सल्तनत के इतिहास को दर्शाता है। लाल किले के भीतर कई म्यूजियम भी हैं। यूनेस्को ने इसे साल 2007 में विश्व धरोहरों की लिस्ट में शामिल किया था।     

1 thought on “World Heritage Day 2022: ये हैं भारत के पांच ऐतिहासिक धरोहर, जहां आपको जरूर करना चाहिए विजिट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.